TSPL ने करी सिविल अस्पताल मानसा की मदद

Banawali, Mansa District, Punjab, 26th May 2021 (विश्ववार्ता) :पंजाब के सबसे बड़े थर्मल पावर प्लांट तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) ने सिविल अस्पताल मानसा को कोविड संक्रमित मरीजों के लिए सैकड़ो दवा किट एवं ऑक्सीमेटर की मदद की। महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर टीएसपीएल जिला और पुलिस प्रशासन को आवश्यक सेवाओं, दवाओं, मास्क आदि की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।
क्षेत्र में कोरोना के मामलों में वृद्धि के साथ अस्पताल दबाव में हैं और दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकता बढ़ गई है। TSPL अस्पतालों में चिकित्सा आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहायता और संसाधन प्रदान करने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।
टी एस पी एल कोविड महामारी से बचाव के लिए निरंतर प्रयासरत है अथवा इस दिशा में कई कदम उठाये गए हैं जिनमे की उल्लेखनीय हैं, प्रवेश द्वार पर तापमान जांच ; बैग के यु वी उपकरण से सैनिटाइजेशन ; परिसर का सैनिटाइजेशन ; पीपीई की उपलभ्धता और हर समय नियमित मेडिकल जांच । इसके अलावा टीएसपीएल द्वारा आसपास के गावो में सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है तथा कोविड ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को हर प्रकार का समर्थन दिया जा रहा है I
तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के सीईओ, श्री विकास शर्मा ने कोविद-19 से निपटने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा, “हम अपने संचालन के क्षेत्र के भीतर और आसपास इस महामारी से निपटने के लिए सभी सावधानी बरत रहे हैं। हम संकट की भयावहता को समझते हैं और प्रशासन को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं , महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में प्रशासन के साथ हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है की हमे सफलता जरूर मिलेगी”|
श्री सुखविंदर सिंह, सिविल सर्जन मनसा ने कंपनी के प्रयासों की सराहना की और कहा, “संकट की इस घडी में हम टीएसपीएल की तत्परता एवं समर्थन की सराहना करते हैं। वर्त्तमान समय में जबकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथक परिश्रम कर रहे हैं, टीएसपीएल जैसे कॉरपोरेट्स का योगदान मौजूदा स्वास्थ्य संसाधनों और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में अहम् भूमिका अदा करता है । ”






















