
बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी नाम की दुर्लभ बीमारी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फंडराइजर से 16 करोड़ रुपए का फंड इकठ्ठा कर एक मासूम बच्चे की जान बचाई है।दरअसल, अयांश गुप्ता नाम के बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी (SPA) नाम की दुर्लभ बीमारी थी। इसके इलाज के लिए उसे Zolgensma नामक दवा की जरूरत थी। ये दवा दुनिया की सबसे कीमती दवाओं में से एक मानी जाती है। इस दवा की कीमत 16 करोड़ रुपए है। विराट और अनुष्का ने फंडराइजर की मदद से 11 करोड़ रुपए की व्यवस्था कर दी। बाकी 5 करोड़ रुपए की व्यवस्था भी अन्य सेलेब्स की मदद से हो गई। इस तरह से विरुष्का ने अयांश की जान बचाई।



















