
मुंबई.‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में हिट गाने देने वाले मशहूर म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण अब हमारे बीच नहीं रहे. शनिवार (22 मई) सुबह उनका निधन हो गया. रामलक्ष्मण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने नागपुर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली.





















