पंजाब कांग्रेस ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में दलितों और पिछड़े वर्गों के साथ किया धोखा – जसवीर सिंह गढ़ी
कोरोना की बजाए अंदरूनी विवादों में घिरी सरकार
जालंधर 19 मई(विश्ववार्ता )बहुजन समाज पार्टी पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस का साढ़े चार साल का कार्यकाल विफल साबित हुआ है।कांग्रेस सरकार किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं से किए गए हर चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रही है। किसान मजदूर, मुलाजिम, व्यापारी, गरीब, दलित पिछड़े वर्गो आदि से किए हर वायदे को पूरा करने में बुरी तरह से फेल हुई है। कांग्रेस सरकार पंजाब में छे क में उलझी हुई है जिसमें कांग्रेस, कुर्सी, कोरोना, कैप्टन अमरिंदर सिंह, कैप्टन संदीप संधू और हॉकी के कैप्टन परगट सिंह शामिल हैं।
कांग्रेस शासन में जहां कोरोना महामारी के दौरान जहरीली शराब की फैक्ट्रियां जब्त की गईं तो राशन के पैकेट बांटने में घोटाला किया गया और गरीब मजदूरों को कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं दी गई. इसके बजाय कांग्रेस सरकार ने कोरोना महामारी के सामने पंजाबियों को मरने के लिए छोड़ दिया है और पूरी कांग्रेस पार्टी कुर्सी कुर्सी खेल रही है। जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके खासम खास कैप्टन संदीप संधू व जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह के खिलाफ कुर्सी कुर्सी खेलकर आम पंजाबियों को मुख्य मुद्दों से भटका रहे हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदवी के मुद्दे के आड़ में आज पूरी कांग्रेस पार्टी पंजाबियों को बड़े मुद्दों से भटका रही है, सामाजिक सुरक्षा से वंचित कर रही है। पंजाबियों को कोरोना महामारी के सामने लाचार करके कांग्रेस पार्टी के बड़े बड़े नेता सेवा भावना को भूलकर लालच में प्रदेश की प्रधानगी , सरकार में उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट रैंक के लिए लड़ रही है. जिसकी बहुजन समाज पार्टी ने निंदा करती है।
बसपा पंजाब के अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस सरकार से अपील की है कि वह अपने पांच “क” से बाहर निकलकर कोरोना के “क” से लड़कर पंजाबियों की सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करे।























