
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज और भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने के लिए ब्रिटेन रवाना हो गई. दो मैचों की टेस्ट सीरीज दो जून से खेली जाएगी जबकि डब्ल्यूटीसी का फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में होगा. टीम की रवानगी से पहले टीम के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, ‘उड़ान भरने का समय.’



















