
आईपीएल को BCCI ने किया सस्पेंड
दिल्ली़, 4 मई (विश्ववार्ता): देश मे कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है अब बडी खबर सामने आ रही है कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है.पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कई टीमों में कोरोना के केस सामने आए थे, जिसके बाद BCCI ने ये फैसला लिया है. टीम के खिलाड़ियों ओर सदस्यों के लगातार पॉजिटिव होने के बाद यह फैसला लिया गया.




















