
मोहाली, 28 अप्रैल (विश्ववार्ता): इंडियन प्रीमियर लीग में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। धोनी की टीम जीती तो वह एक बार फिर पॉइंट टेबल में नंबर-1 बन जाएगी। वहीं, आखिरी स्थान पर मौजूद डेविड वार्नर की टीम जीत हासिल करने पर चौथे या पांचवें स्थान पर पहुंच सकती है।




















