
दिल्ली 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में आज को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह इस सीजन में चेन्नई में खेला जाने वाले आखिरी मैच है। 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर दिल्ली अभी पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं हैदराबाद की टीम 4 मैचों से 2 अंक लेकर 7वें नंबर पर है।



















