
IPL में राजस्थान ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया
दिल्ली, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता): IPL 2021 सीजन के 18वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 133 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। RR के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रन की नाबाद पारी खेली। इस सीजन में RR की यह 5 मैच में दूसरी जीत है। वहीं, KKR की यह 5 मैच में लगातार चौथी हार है। टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे 8वें नंबर पर लुढ़क गई है।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...



















