
पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हराया
दिल्ली 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब किंग्स ने IPL 2021 के 17वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से शिकस्त दी। पंजाब टीम की इस सीजन में यह दूसरी जीत है। इसी के साथ टीम पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई। मैच में रोहित शर्मा ने फिफ्टी लगाई, लेकिन उस पर लोकेश राहुल की 60 रन की पारी भारी रही। दोनों अपनी-अपनी टीम के कप्तान भी हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई टीम ने 6 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 17.4 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 132 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।



















