
दिल्ली 21 अप्रैल (विश्ववार्ता)दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने IPL 2021 सीजन के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। इसी के साथ टीम पॉइंट टेबल में नंबर-2 पर पहुंच गई है। दिल्ली ने अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं। इस मुकाबले में DC के स्पिनर अमित मिश्रा ने 4 विकेट लिए। इसके बाद ओपनर शिखर धवन ने 44 रन की पारी खेलते हुए टीम को जिताया। मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली टीम ने 4 विकेट गंवाकर 138 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।



















