
दिल्ली, 19 अप्रैल (विश्ववार्ता): IPL 2021 सीजन के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PUNJAB) को 6 विकेट से शिकस्त दी। यह दिल्ली टीम की 3 मैच में दूसरी जीत है। इसी के साथ टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। DC के ओपनर शिखर धवन ने 49 बॉल पर 92 रन की पारी खेली, जो मयंक अग्रवाल और बर्थडे ब्वॉय पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल की फिफ्टी पर भारी पड़ी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 196 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में दिल्ली टीम ने 4 विकेट गंवाकर 198 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।



















