
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (विश्ववार्ता):मुंबई इंडियंस ने IPL 2021 सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। सीजन के 9वें मैच में मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से शिकस्त दी। इस मैच में रोहित शर्मा IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। वहीं, कीरोन पोलार्ड ने टूर्नामेंट में अपने 200 छक्के पूरे कर विराट कोहली की बराबरी कर ली है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 5 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। जवाब में तेज शुरुआत के बावजूद हैदराबाद की टीम 137 रन ही बना सकी। टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 22 बॉल पर सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...



















