
चंडीगढ़, 17 अप्रैल (विश्ववार्ता)चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2021 सीजन में अपना पहला मैच जीत लिया है। अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराया। CSK की पंजाब के खिलाफ पिछले 10 मैच में यह 8वीं जीत है। चेन्नई टीम 2 में से एक मैच जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई ने 15.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 107 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।



















