
दिल्ली 12 अप्रैल (विश्ववार्ता): कोलकाता ने IPL के 14वें सीजन के तीसरे मैच में हैदराबाद को हरा दिया है। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर सिर्फ 177 रन ही बना सकी। यह SRH की KKR के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में हार है। इससे पहले पिछले सीजन में भी कोलकाता ने दोनों मैच में हैदराबाद को हराया था। SRH के लिए मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 44 गेंद पर 61 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, यह काफी नहीं रहा और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...



















