विधायक पिंकी और डिप्टी कमिश्नर ने फ़िरोज़पुर शहर व छावनी की मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू करवाई

फ़िरोज़पुर 11 अप्रैल(विश्व वार्ता ) फ़िरोज़पुर शहर और छावनी की मंडियों में आज विधायक सरदार परमिंदर सिंह पिंकी और डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल ने गेहूं की खरीद शुरू करवाई। इस अवसर एसडीएम अमित गुप्ता, प्रधान आढ़ती तिलक राज, चेयरमैन सुखविंदर अटारी ,वाइस चेयरमैन कुलदीप गकखड़ ,अमरीक सिंह बराड़ , मार्केट कमेटी के पदाधिकारी और अलग-अलग खरीद एजेंसियों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। खरीद शुरू करवाते हुए विधायक पिंकी और डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी और किसानों को साथ ही साथ फसल की अदायगी की जाएगी। उन्होंने बताया कि आढतीयों की हड़ताल खत्म हो चुकी है और प्रशासन ,एजेंसियां, आढ़ती और किसान आपस में मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने और और लिफ्टिंग की कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। विधायक पिंकी और डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि खरीद के दौरान कोरोना को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की पूरी तरह से पालना की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर ने बताया के जिला भर में 148 खरीद केंद्र बनाए गए हैं और कोविड-19 देखते हुए और भी यार्ड का प्रबंध किया गया है ।उन्होंने बताया कि ज़िला भर में इस बार 7 लाख 88 हजार मीट्रिक टन मीटर गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है ।






















