
देश में कोरोना वायरसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसी बीच बॉलीवुड के कई बड़े सितारे कोरोना का शिकार हो रहे हैं. कल अक्षय कुमार और गोविंदा को कोरोना होने की खबर सामने आई और अब एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर और विक्की कौशल भी कोविड पॉजेटिव हो गए हैं. दोनों ही एक्टरों ने अपने कोरोना पॉजेटिव होने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. भूमि ने बताया कि उन्हें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं और वह तुरंत अपने घर में ही क्वारंटीन हो गई हैं. वहीं विक्की का कहना है कि सारी सावधानी बरतने के बाद भी वह कोविड पॉजेटिव हो गए हैं.






















