किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हुआ हमला


अलवर। केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 काले कृषि कानूनो के विरोध मे किसान नेता राकेश टिकैत लगातार जनसभाओ को संबोधित कर रहे है इसी बीच बडी खबर सामने आई है कि किसान आंदोलन के अगुवा नेता राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान में भीड़ ने हमला कर दिया. यह हमला तब हुआ जब टिकैत अलवर के हरसौरा में सभा को संबोधित कर बानसूर जा रहे थे. इसी बीच ततारपुर में भीड़ ने टिकैत के काफिले पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव में टिकैत की कार के शीशे टूट गये. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने टिकैत पर स्याही भी फेंकी. किसान आंदोलन के अगुवा नेता राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान में भीड़ ने हमला बोल दिया।






















