
दिल्ली. 29 मार्च (विश्ववार्ता): बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को कोरोना हो गया है. उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपने फैंस को कोरोना संक्रमित होने की खबर दी है. हाल में कई बॉलीवुड हस्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आमिर खान रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन सरीखे बॉलीवुड एक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. ये एक्टर्स इस समय घर पर क्वारंटीन हैं.






















