
चंडीगढ़ 23 मार्च (विश्ववार्ता) टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि उनके फैंस को शतक की आस थी लेकिन वो 56 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुए. विराट कोहली घरेलू सरजमीं पर सबसे तेजी से 10 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. विराट कोहली ने महज 195 पारियों में ये कारनामा किया. उनसे पहले रिकी पॉन्टिंग के नाम ये रिकॉर्ड था, जिन्होंने 219 पारियों में घर पर 10 हजार रन बनाए थे



















