
मुंबई. 20 मार्च (विश्ववार्ता)कौन बनेगा करोड़पति’ के 13वें सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. करीब दो महीने ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ पहले फिनाले के बाद अब इसका 13वां सीजन शुरू हो गया है. अगले सीजन में भी मेगास्टार अमिताभ बच्चन ही इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे.
कोरोना महामारी की वजह से चैनल ने पिछले सीजन को जुलाई के बजाए सितंबर (महीने में लांच किया था. भास्कर की खबर की मुताबिक, शो में इस बार कोई देरी न हो, इसलिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 13 को लेकर मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी है.





















