
रायपुर., 18 मार्च (विश्ववार्ता) कप्तान सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की विस्फोटक पारी के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया लीजेंड्स ने बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज लीजेंड्स (West Indies Legends) को 12 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. फाइनल में इंडिया लीजेंड्स का मुकाबला श्रीलंका लीजेंड्स (Sri Lanka Legends) और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच होने वाले मैच के विजेता के साथ होगा. शुक्रवार को यानी 19 मार्च को श्रीलंका लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच दूसरा सेमीफानइनल मैच खेला जाएगा.
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...



















