
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर फिर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है.नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉम्बे हाईकोर्ट के जमानत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. मामले की सुनवाई गुरुवार को होनी है. बीते साल अक्टूबर में चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी थी.





















