
खाली स्टेडियम में होंगे भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाकी 3 मैच
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का तीसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जा रही 5 T-20 की सीरीज पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। सीरीज के आखिरी 3 मैच अब बिना दर्शकों के ही होंगे। यह मैच 16, 18 और 20 मार्च को खेले जाएंगे। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के वाइस-प्रेसिडेंट धनराज नथवानी ने इस बात की पुष्टि की।



















