
पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास
मुंबई , 14 मार्च ( विश्ववार्ता) मुंबई की मजबूत टीम ने चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई ने यूपी को 6 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में 312 रन बनाए, जवाब में मुंबई ने लक्ष्य महज 41. 3 ओवर में हासिल कर लिया.




















