
चंडीगढ, 11 मार्च ( विश्ववार्ता)स्विटजरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने 13 महीने बाद मैदान पर वापसी की। उन्होंने कतर ओपन में ब्रिटेन के डेनिल एवांस को 7-6, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी। मैच के बाद फेडरर ने कहा कि जीत की खुशी अदभुत होती है। इसे महसूस करके अच्छा लग रहा है।
39 साल के फेडरर घुटने में दो सर्जरी की वजह से एक साल से टेनिस नहीं खेल रहे थे। उन्होंने आखिरी बार 2020 ऑस्ट्रेलियन ओपन खेला था। इवांस कुल 4 बार फेडरर का सामना कर चुके हैं। इसमें से चारों बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।



















