मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद फिल्म महाराजा से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
आमिर खान के बेटे जुनैद बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। जुनैद जल्द ही यशराज फिल्म्स के बैनर की फिल्म ‘महाराजाÓ से डेब्यू करने वाले हैं।यशराज फिल्म्स की ‘महाराजा’ को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा निर्देशितत करेंगे।
इस फिल्म में जुनैद के अलावा शालिनी पांडे, सरवरी वाग और जयदीप अहलावत अहम किरदारों में नजर आएंगे। बताया जाता है कि यह फिल्म साल 1862 में सामने आए महाराजा लिबेल मामले पर आधारित है। इसमें जुनैद एक पत्रकार के किरदार में नजर आ सकते हैं, जिसका संबंध इस केस से है।





















