इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराया
अब वल्र्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत न्यूजीलैंड से भिडेगा
भारत ने सीरीज पर 3-1 से किया कब्जा
अहमदाबाद. 6 मार्च (विश्ववार्ता) : भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में पारी और 25 रनों से हरा दिया है इंग्लैंड की दूसरी पारी 135 रन पर सिमट गई. लॉरिंस आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे. उन्हें अश्विन ने बोल्ड किया. वह 50 रन बनाकर आउट हुए. अश्विन और अक्षर पटेल ने 5-5 विकेट लिए. इंग्लैंड की ओर से लॉरिंस ने सबसे ज्यादा रन बनाए.. इंग्लैंड की दूसरी पारी 135 रन पर सिमट गई. उसने पहली पारी में 205 रन बनाए थे. वहीं, भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाए. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है.



















