
नई दिल्ली. 6 मार्च (विश्ववार्ता) : इंग्लैंड को आठवां झटका लगा है. डॉम बैस 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया. 111 के स्कोर पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा है. अक्षर पटेल का ये पांचवां विकेट है. उन्होंने चौथी बार पांच विकेट हॉल लिया है.इंग्लैंड भारत से 28 रन अब भी पीछे है.




















