
सीरीज के चौथा व अंतिम टेस्ट
गिरा 5वां विकेट
चंडीगढ. 4 मार्च (विश्व वार्ता): 53 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं. लॉरिंस 10 और पोप 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 14 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
इंग्लैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. अच्छी बल्लेबाजी कर रहे बेन स्टोक्स आउट हो गए हैं. वो वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर चकमा खा गए. स्टोक्स स्पिन के लिए खेले, लेकिन सुंदर की गेंद सीधी रह गई और स्टोक्स के पैर पर जा लगी.




















