
सोनू ने कहा
मुंबई. 4 मार्च (विश्व वार्ता): बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों के जरिए देश भर के लोगों के दिलों में जगह बनाते जा रहे हैं. लॉकडाउन के दौर में प्रवासी मजदूरों की मदद से शुरू हुआ ये सिलसिला आज भी जारी है. सोनू सूद से इस बार नेपाल के एक युवक ने मदद की गुहार लगाई है, जिसको उन्होंने अपने अंदाज में मदद का वादा किया और कहा ‘अतिथि देवो भव:’.





















