
युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की
दिल्ली, 4 मार्च (विश्व वार्ता): वेस्टविंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अकीला धनंजय के एक ओवर में छह छक्के जड़कर युवराज सिंह और हर्शल गिब्स के रिकॉर्ड की बराबरी की है. वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 41 गेंद शेष रहते विंडीज की टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की है. कीरोन पोलार्ड ने विंडीज की पारी के पांचवें ओवर में यह कारनामा किया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया. पोलार्ड ने 11 गेंदों में शानदार 38 रन की पारी खेली, जिसमें यह 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के शामिल रहे.



















