सीआईए स्टाफ फ़िरोज़पुर की पुलिस ने 500 नशीली गोलियों सहित एक को किया काबू

फ़िरोज़पुर 26 फरवरी ( विश्व वार्ता) सीआईए स्टाफ फ़िरोज़पुर की पुलिस ने एएसआई अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में एक व्यक्ति को 500 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है ।यह जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि एएसआई अंग्रेज सिंह जब पुलिस पार्टी के साथ गांव पिंडी के एरिया में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली के मंगल सिंह नशीली गोलियां बेचने का धंधा करता है जो आज भारी मात्रा में नशीली गोलियां लेकर गांव मोहन के उताड से नहर की पटरी गांव दुल्लेवाला वाला की ओर आ रहा है। उन्होंने बताया कि एएसआई अंग्रेज सिंह द्वारा पुलिस पार्टी को साथ लेकर जब बताई गई जगह पर रेड करके नामजद व्यक्ति को काबू किया गया तो तलाशी लेने पर उसके पास से 500 नशीली गोलियां बरामद हुई ।उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।






















