
ईशांत शर्मा ने दिया इंग्लैंड को झटका
नई दिल्ली. 24 फऱवरी (विश्व वार्ता) अपना 100वां टेस्ट खेल रहे ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया है. उन्होंने ओपनर डोमिनिक सिब्ली को शून्य पर आउट किया है. तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ये विकेट गिरा है. सिब्ली के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो बैटिंग करने आए हैं. इंग्लैंड का स्कोर 3-1 है.



















