
दिल्ली 16 फरवरी (विश्ववार्ता) किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस साल होने वाले टूर्नामेंट में टीम एक नए नाम के साथ उतरेगी। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना नाम बदल लिया है और इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के अगले सत्र में यह पंजाब किंग्स टीम कहलाएगी।




















