
टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड पर पलटवार की चुनौती
नई दिल्ली 13 फरवरी (विश्ववार्ता)भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी इंग्लैंड की टीम ने आज से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए 12 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। चेन्नई के चेपॉक मैदान पर ही भारतीय टीम ने पहला मैच 227 रनों से गंवा दिया था. अब टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड पर पलटवार की चुनौती है वहीं मेहमान टीम चाहेगी कि वो अपना अच्छा खेल जारी रखते हुए एक और जीत हासिल करे.




















