पंजाब में निकाय चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा

जैतो,12 फरवरी (रघुनंदन पराशर) पंजाब के 8 नगर निगमों, 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के आम/उपचुनावों का चुनाव प्रचार 12 फरवरी को शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। सूत्रों के अनुसार वोड डालने का कार्य 14 फरवरी को प्रात: काल 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 17 फरवरी को की जाएगी। राज्य में 8 नगर निगमों के लिए 400 और 109 नगर कौंसिलों /नगर पंचायतों के लिए 1902 सदस्य चुने जाएंगे। पंजाब चुनाव आयोग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के संवेदनशील 1708 बूथ और 861 बूथ अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान की है। पंजाब के राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सख्त उचित व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार इन चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी, शिरोमणि अकाली दल बादल, भाजपा,आम आदमी पार्टी, बसपा आदि सहित बड़ी संख्या में आज़ाद उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी काफी सालों के बाद इस बार पहली बार अकेले चुनाव लड रही हैं।






















