
टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडराया!
नई दिल्ली 9 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया संकट में घिर गई है. चौथी पारी में 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करना उतरा भारत 6 विकेट खो चुका है. टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है. इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने चार गेंदों के अंदर शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे को बोल्ड कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है.






















