
इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 पर सिमटी
अश्विन ने झटके 6 विकेट
चंडीगढ़ 8 फरवरी (विश्ववार्ता) : इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रनों पर सिमट गई है. टीम इंडिया की ओर से स्टार स्पिनर आर अश्विन ने 6 विकेट लिए. उन्होंने करियर में 21वीं बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. भारत को अगर मैच जीतना है तो उसे 420 रन बनाने होंगे. अगर वो ऐसा करता है तो इतिहास रच जाएगा. टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में 418 से ज्यादा का चेज नहीं हो पाया है. वेस्टइंडीड ने 2003 में सेंट जोंस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था.






















