दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 1-1
नई दिल्ली, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) टीम इंडिया की पहली पारी 337 रनों पर सिमट गई है. जसप्रीत बुमराह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे. उन्हें एंडरसन ने आउट किया. इंग्लैंड को 241 रनों की लीड मिली है. उसने भारत को फॉलोऑन नहीं दिया है. टीम इंडिया की ओर से पंत ने सबसे ज्यादा 91 रन, सुंदर ने नाबाद 85, पुजारा ने 73 और अश्विन ने 31 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से बैस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. वहीं एंडरसन, लीच और आर्चर ने 2-2 विकेट लिए. चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन का पहले सेशन खत्म हो गया है. लंच तक इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन बनाए हैं. आउट होने वाले बल्लेबाज बर्न्स रहे. उन्हें अश्विन ने आउट किया.























