
पुजारा के बाद पंत ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक
नई दिल्ली, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन का दूसरा सेशन खत्म हो गया है. ये सेशन इंग्लैंड के डॉम बैस और इंडिया के पुजारा और पंत के नाम रहा. शुरुआती 4 विकेट जल्दी गिरने के बाद इंडिया संभलता हुआ दिख रहा है. पुजारा और पंत ने मोर्चा संभाला हुआ है. दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा है. पंत 54 और पुजारा 53 रन बनाकर खेल रहे हैं. चाय तक इंडिया का स्कोर 154-4 है.






















