पार्टी की जन-समर्थक नीतियों के कारण लोग हो रहे हैं आप में शामिल : हरपाल सिंह चीमा \अनमोल गगन मान

चंडीगढ़, 6 फरवरी-आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों के कारण पार्टी का काफिला दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पार्टी को एक बड़ी बढ़त मिली जब तीन विभिन्न समूहों के कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। एफसीआई कर्मचारी संघ के नेता सतिंदर सिंह चा, बहुजन समाज पार्टी के नेता भोला सिंह और लछमन सिंह एवं बीजेपी के नेता बलदेव सिंह, समाजसेविका सिंपल नैय्यर पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा एवं आप की यूथ विंग की राज्य सह-अध्यक्ष अनमोल गगन मान की मौजूदगी आप में शामिल हुए। सतिंदर सिंह चा भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। चड्ठा एफसीआई के लिए 1980 से काम कर रहे है और श्रमिकों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे हैं। उन्होंने 2016 मे एफसीआई कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए 24 दिन की भूख हड़ताल की थी। चड्ठा के साथ उनके साथी बलविंदर सिंह सरपंच, बिकर सिंह ठेकेदार, केवल सिंह और चरणजीत सिंह पार्टी में शामिल हुए। वहीं पार्टी में शामिल होने वाले दूसरे नेता भोला सिंह 2017 विधानसभा चुनाव में धूरी से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार थे और लछमन सिंह संगरूर जिले में बहुजन समाज पार्टी के महासचिव थे। शनिवार को आप में शामिल होने वाले एक और नेता बलदेव सिंह कपुरथला जिले के बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। सिंपल नैय्यर समाज सेवा के कार्य में वर्षों से लगे हुए है। उन्होंने कई लोककल्यान कार्य किए हैं।
पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी की जन-समर्थक नीतियों के कारण आज बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे आमलोगों के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। सभी नेताओं ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपेगी पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे।






















