
जो रूट ने जड़ा दोहरा शतक
नई दिल्ली, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) इंग्लैंड की टीम ने टी तक चार विकेट खोकर 454 रन बना लिए हैं. जो रूट 209 और ओली पोप 24 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच 5वें विकेट लिए 67 रनों की साझेदारी हो चुकी है. इंग्लैंड ने दूसरे दिन के दूसरे सेशन में 28 ओवर में 99 रन बनाए है.





















