राष्ट्रीय रेल योजना की ड्राफ्ट अंतिम रिपोर्ट जारी

जैतो,3 फरवरी( रघुनंदन पराशर) केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय रेल योजना की ड्राफ्ट अंतिम रिपोर्ट जारी कर दी है और यह रेल मंत्रालय की आधिकारिक वेब साइट पर उपलब्ध है।
रेल मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि
राष्ट्रीय रेल योजना का उद्देश्य रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने के लिए एक दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य योजना प्रदान करना है। योजना में मंत्रालयों, विभागों, क्षेत्रों, ग्राहकों आदि सहित सभी हितधारकों के सुझाव और इनपुट शामिल किए जा रहे हैं। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल सहित सभी संभावित वित्तीय मॉडल को राष्ट्रीय रेल योजना के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए माना जा रहा है।
रेल, वाणिज्य और उद्योग और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।























