
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है. हाल में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इस विस्फोटक बल्लेबाज को आईपीएल 2021 के लिए रिटेन किया है. इसके साथ ही डिविलियर्स आईपीएल से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं.




















