
चंडीगढ 21 जनवरी (विश्ववार्ता)ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. सिडनी में तीसरे टेस्ट के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर के बाद ऑस्ट्रेलिया में उसकी सर्जरी कराई गई, लेकिन उन्हें ठीक होने में छह सप्ताह का समय लगेगा. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 5 फरवरी 5 फरवरी से शुरू हो रही है.



















