
दिल्ली, 20 जनवरी (विश्ववार्ता) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. इंग्लैंड सीरीज के पहले दो मैचों के लिए 18 सदस्यीय दल में कप्तान विराट कोहली, ईशांत शर्मा और हार्दिक पंड्या की वापसी हुई, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. खराब प्रदर्शन के चलते सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी टीम से छुट्टी हो गई है.



















