
ब्रिसबेन, 18 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू): चौथे दिन भी बारिश ने खेल में खलल डाला. बारिश की वजह से चौथे दिन के खेल को वक्त से पहले ही खत्म करना पड़ा. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 328 रन का टारगेट दिया. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 4 रन बना लिए. रोहित शर्मा (04) और शुभमन गिल (00) क्रीज पर थे भारत ने 1.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए थे,जब बारिश के कारण खेल रोका गया.






















