…हरपाल सिंह चीमा की हाजिरी में हुए शामिल
कपूरथला/जलंधर, 17 जनवरी 2021-आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के लोगों के लिए किए जा रहे कामों से पार्टी का काफिला दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा बल मिला जब नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा की हाजिरी में भाजपा के कई नेतागण ‘आप’ में शामिल हो गए।
कपूरथला के भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरिन्दर मोदी द्वारा देश के अंनदाता पर किए जा रहे अत्याचार का विरोध करते हुए भाजपा को अलविदा कह दिया। दूसरी ओर दिल्ली की केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी की ओर से किसानों के लिए एक सेवादार के तौर पर किए जा रहे कामों से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल हो गए।
कपूरथला जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष बलविन्दर सिंह, जिला प्रधान रवि सिद्धू, महा सचिव गौरव खन्ना, जिला उपाध्यक्ष गोबिन्द सिंह, मंडल ब्लाक प्रधान सन्नी, जिला उपाध्यक्ष मोहेन्दर सिंह, मंडल सचिव भाजपा पंजाब जसप्रीत सिंह, जिला उप प्रधान कुलदीप सिंह, ब्लाक उप प्रधान रमनदीप सिंह ने भाजपा से नाता तोड़ते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया।
इस मौके जिला होशियारपुर के दसूहा से समाज सेवी और पूर्व हवलदार दविन्दरपाल सिंह, कांग्रेस के मैंबर हरमेश कुमार, समाज सेवी और कांग्रेस मैंबर सुभाष तरीखा, बसपा मैंबर और समाज सेवी हरप्रीत सिंह, बसपा मैंबर सतनाम सिंह, समाज सेवी रजिन्दर सिंह और अमृतसर जिले के मजीठा से रंगरैंटा दल के चेयरमैन बलजीत सिंह ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।
पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि आज जब किसानों पर केंद्र की मोदी सरकार की ओर से अत्याचार किया जा रहा है, किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनकी सरकार समेत सारी आम आदमी पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा जोड़ कर खड़ी है और एक सेवादार के तौर पर किसानों के लिए काम कर रही है। वह उनके कामों से प्रभावित हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसको तनदेही के साथ निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनके ‘आप’ में शामिल होने से पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि लगातार पार्टी का बढ़ता काफिला पार्टी की ओर से लोगों के लिए किए जा रहे कामों पर मोहर लगाता है।