देश में खरीफ फसलों की एम.एस.पी. पर खरीद जारी, 532.79 लाख मी. टन धान खरीदा

जैतो,11 जनवरी( रघुनंदन पराशर) देश में खरीफ सीजन 2020-21 के लिए धान की खरीद हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश , बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल केंद शासित राज्यों में 9 जनवरी तक 532.79लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। जबकि यह पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 421.25 लाख मीट्रिक टन खरीद की गई थी। इस वर्ष खरीद में 26.50 फीसदी की वृद्धि है। 532.79 लाख मीट्रिक टन की कुल खरीद में से पंजाब ने अकेले 202.77 लाख मीट्रिक टन का योगदान दिया है जो कुल खरीद का 38.05 फीसदी है।
कृषि मंत्रालय के बयान के अनुसार खरीफ फसलों की खरीद सुचारू रूप से निरन्तर जारी है।देश के लगभग 78.84 लाख किसानों को एम.एस.पी. मूल्य 100591.96 करोड़ रुपए से खरीद परिचालन से लाभान्वित किया जा चुका है।
कृषि मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 9 जनवरी तक सरकार ने अपनी नोडल एजैंसियों के माध्यम से 28337.27 मीट्रिक टन मूंग,उड़द व सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई है जिसका तामिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा व राजस्थान में 158080 किसानों को 1515807 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है। वहीं, 589.40 करोड़ रुपए के 5089 मीट्रिक टन कोपरा (बारहमासी फ़सल) की खरीद की गई है जिससे 39.01 किसान लाभान्वित हुए हैं।






















